गंगापार, मई 21 -- गौरा तेन्दुआ कला गांव के राजेश पाल पूर्व प्रधान व वर्तमान में प्रधान प्रतिनिधि हैं। प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके गांव का तेज प्रताप उनसे किसी न किसी बात को लेकर गाली-गलौज करता रहता है। पांच मई को वह अपने कुछ साथियों के साथ कठौली गांव में एक बारात में शामिल होकर लौटने लगे तो रास्ते में उनके वाहन को ओवरटेक कर तेज प्रताप ने रोक लिया। अवैध असलहे से लैस दबंग ने मारने की कोशिश की, जब उसके साथ रहे लोगों ने उसे ललकारा तो वह भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...