सीतापुर, जनवरी 22 -- हरगांव, संवाददाता। हरगांव में गुरुवार को कार से जा रहे हैदरपुर के प्रधान प्रतिनिधि पर दबंगों ने तलवार से हमला कर दिया। हालांकि कार में सवार होने से प्रधान प्रतिनिधि की जान बच गई, लेकिन हमले में कार के शीशे टूट गए। घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। तहरीर पर हरगांव पुलिस तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। हैदरपुर के प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह गुरुवार को कार से भनवापुर ग्राम पंचायत का कार्य देखने जा रहे थे। आरोप है कि कटका-भनवापुर मार्ग पर पहले से घात लगाए बैठे बनिहार झाला निवासी सुखदीप सिंह उर्फ मुन्ना,भनपवापुर के कमलेश उर्फ पिंकू व सुजैलापर के महेंद्र व दो अज्ञात ने कार रुकवाकर उनपर तलवार से हमला कर दिया। हमले के दौरान कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। जिसके बाद धर्मेंद्र कार...