ललितपुर, मार्च 28 -- सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरारी में आवास की मांग को लेकर एक ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि के पास पहुंचा। आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि ने उसको जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर उसके साथ गाली गलौज की और मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। उक्त घटना के संबंध में पीड़ित की पत्नी आरती पत्नी शशिकांत वंशकार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। स्कूटर ले जाने के उलाहने पर पीटाललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन इलाके में रहने वाले एक दुकानदार का स्कूटर पड़ोसी बिना पूछे ले गया। जब उसने स्कूटर ले जाने वाले को इसका उलहना दिया, तो विपक्षियों ने एक राय होकर दुकानदार के साथ गाली गलौज मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर उसकी दुकान में तोड़फोड़ की। घटना के संबंध में पीड़ित अवनीश कुमार पुत्र कपूर च...