गंगापार, मार्च 23 -- मांडा के बरहा कला ग्राम पंचायत की प्रधान प्रीति यादव के पति राजेश्वर यादव को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली। इस संबंध में पीड़ित प्रतिनिधि ने डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव से लिखित शिकायत किया। डीसीपी ने मांडा पुलिस को जांच कर अवश्य कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। प्रधान प्रतिनिधि ने ऑनलाइन मुकदमा भी दर्ज कराया, जिसकी विवेचना मांडा पुलिस कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...