हरदोई, मई 29 -- हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के हिंगुआपुर गांव में बुधवार रात प्रधान प्रतिनिधि रजनीश कुमार के घर पहुंचे कुछ लोगों ने मारपीट और हंगामा किया। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित ने दो लोगों को नज्जत करते हुए उसके अन्य साथियों पर घर पहुंचकर विवाद करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। हरियावां सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि मामला मारपीट का है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग का आरोप गलत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...