प्रधान प्रतिनिधि का ही कट गया पंचायत मतदाता सूची से नाम, शिकायत
संतकबीरनगर, जून 28 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नाथनगर विकास खंड की ग्राम पंचायत गौरा खुर्द के करनपुर निवासी एवं प्रधान प्रतिनिधि गिरजेश कुमार चौरसिया का नाम अंतिम पंचायत मतदाता सूची से गायब हो गया है। इस मामले में उन्होंने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को प्रार्थना पत्र देकर नाम पुनः मतदाता सूची में दर्ज कराने की मांग की है। इसी तरह गांव के कुछ अन्य का नाम सूची से गायब होने की बात कही है। प्रार्थना पत्र के अनुसार गिरजेश कुमार पुत्र दीनानाथ का कहना है कि नाम पूर्व में जारी पंचायत मतदाता सूची में मकान संख्या-134 एवं क्रम संख्या 1117 पर दर्ज था। जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम अंतिम मतदाता सूची में यथावत बने हुए हैं। इसके बावजूद केवल उनका नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.