प्रधान पुत्र हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में धरा
झांसी, जुलाई 30 -- झांसी। नवाबाद थाना पुलिस व स्वॉट टीम ने गुरुवार सुबह महिला प्रधान के बेटे संजय सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर व 25 हजार के इनामिया बदमाश को मुठभेड़ में धर-दबोचा। बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश के पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली गई है। उसका एक साथी भाग निकला है। गुरसरायं के गांव हैवतपुरा निवासी रामदेवी प्रधान हैं। उनका 33 साल का बेटा संजय सिंह झांसी में नंदनपुरा इलाके में रहकर प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। 23 जुलाई को वह दोस्तों के साथ मेड किचन रेस्टोरेंट में खाना खाने आया था। तभी उसकी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई संदीप सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और मुख्य शूटर की तलाश जारी थी। इसी कड़ी में गुरुवार सुबह थाना प्रभारी नवाबाद व स्वॉट ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.