मेरठ, फरवरी 3 -- सरधना। मेहरमति गणेशपुर के प्रधान पुत्र की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह खतौली में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मारकर रौंद दिया था। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव को गमगीन माहौल में परिजनों ने सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। बता दें, कि सईद अहमद मेहरमति गणेशपुर गांव प्रधान हैं। रविवार रात उसका 26 वर्षीय पुत्र साहिल खतौली क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। बताया कि भंगेला में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके वह सड़क पार करने लगा। इसी बीच तेज रफ्तार से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.