एटा, जून 13 -- कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए दो आरोपियों को छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया है। जिलाबदर किए गए दोनों आरोपियों को छह-छह माह के लिए जिले से बाहर रहना पड़ेगा। साथ ही पुलिस की ओर से 18 और आरोपियों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी गई है। कोतवाली नगर के गांव भगीपुर निवासी अमर लोधी निवासी भगीपुर कोतवाली नगर को एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने जिलाबदर किया है। छह माह के लिए जिले में प्रवेश नहीं कर सकेगे, जिले में मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इनकी मां वर्तमान में गांव भगीपुर से प्रधान भी है। साथ ही सभासद प्रतिनिधि राजेश उर्फ कालिया निवासी शास्त्रीनगर थाना जैथरा के खिलाफ भी यह कार्रवाई की गई है। बताया गया कि एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने जिलाबदर का आदेश जारी किए हैं। कार्रवाई के...