बांदा, अप्रैल 5 -- बांदा। संवाददाता गिरवां थाना क्षेत्र के स्योंढ़ा गांव में अकबरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज गौरव मिश्रा ने गश्त के दौरान बाईपास के पास ग्राम प्रधान अयूब खां के पुत्र इशहाक खां को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ लिया। बोरी में करीब 45 अदद देशी शराब के पौवा लिए था। कंधे में बोरी लेकर जा रहे इशहाक को पुलिस ने रोका तो वह भागने लगा। घेरकर उसे पकड़ा गया तथा तलाशी में 45 अदद देशी शराब के क्वाटर मिले। पुलिस ने ग्राम प्रधान के पुत्र इशहाक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...