अयोध्या, फरवरी 6 -- भदरसा,संवाददाता। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के भाईपुर में ग्राम प्रधान पर अपने साथियों के साथ एक युवक को मारने पीटने व बाइक तोड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने नामजद प्रधान के साथ ही अज्ञात की विरुद्ध मारपीट,तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया। ग्राम पंचायत भाईपुर के ग्राम प्रधान शैलेंद्र वर्मा और जगतपाल वर्मा पुत्र राम नगीना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ग्राम प्रधान शैलेंद्र वर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर जगतपाल को बीते 14 जनवरी को मारा पीटा और गाड़ी में तोड़फोड़ किया। मारपीट के बाद कुछ लोगों की मध्यस्थता से दोनों के बीच समझौता हुआ कि हम टूटी बाइक बनवा देंगे। इधर गाड़ी प्रधान के द्वारा न बनवाये जाने को लेकर जब जगतपाल ने प्रधान से कहा कि हमारा गाड़ी बनव...