प्रधान पर दिव्यांग आवास में 25 हजार रुपये लेने का आरोप
उरई, मई 14 -- उरई। संवाददाता मुख्यमंत्री दिव्यांग आवास योजना में ग्राम प्रधान पर 25 हजार रुपये अवैध रूप से लेने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामला माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर निवासी ओमप्रकाश अहिरवार ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र संतोष कुमार को योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था, लेकिन आवास दिलाने के नाम पर ग्राम प्रधान ने 25 हजार रुपये ले लिए है।पीडित का कहना है कि लेन-देन का ऑडियो भी उसके पास मौजूद है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद उस पर दबाव बनाया जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। डीएम से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.