गोड्डा, मार्च 1 -- मेहरमा, एक संवाददाता: शनिवार को अंचल मुख्यालय स्थित प्रधान भवन के सामने प्रधान परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष विनोद कुमार भगत ने की। बैठक में सर्वसम्मति से अंचलाधिकारी मदन महली से कार्यरत सभी ग्राम प्रधानों के अब तक के सभी बकाया राशि के भुगतान हेतु जिला को प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया गया। बैठक में इस बात पर चिंता जताई गई कि प्रधानों के मृत्युपरांत उनके आश्रितों द्वारा दिए गए आवेदन पर समय रहते विचार नहीं किया जाता।जिससे कि उन्हें बेवजह परेशानी उठानी पड़ती है एवं रैयतों को भी भटकने को मजबूर होना पड़ता है। इस अवसर पर उपस्थित ग्राम प्रधानों में पूर्व अध्यक्ष निर्मल पोद्दार, अक्षय कांत मिश्र, लाल बिहारी साह, धनंजय कुमार सिन्हा, रुद्र प्रताप सिंह, निर्मल भगत, संतोष सिंह, आफताब आलम, नितेश तिवारी, रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.