रुडकी, अप्रैल 23 -- लक्सर, संवादाता। ग्राम प्रधान पति से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल व एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने लक्सर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर बताया कि कुड़ी हबीबपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान पति प्रवीण कुमार ने बुधवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी और कॉल करने वाले ने उनसे दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। साथ ही रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...