जौनपुर, मार्च 16 -- खेतासराय। क्षेत्र के महरौड़ा गांव में चुनावी रंजिश के चलते रविवार को प्रधान मोनिका के पति 40 वर्षीय मनोज कुमार पर जानलेवा हमला हुआ जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी उन्हें चुनावी रंजिश को लेकर पहले से धमकी देते रहे हैं। रविवार सुबह बाइक से घर लौटते समय, गांव में एक दुकान के पास घात लगाए हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सुदर्शन बिंद, जटाशंकर बिंद, समरजीत बिंद, सिकंदर बिंद और नीरज बिंद को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.