प्रधान पति और साथियों पर भूमि कब्जाने का आरोप
मेरठ, मई 23 -- गेसूपुर शुमाली निवासी मुन्नी पत्नी खजान नाथ ने बताया कि प्रधान पति गुड्डू, बाबू, जितेंद्र, जनकराम और उसका पुत्र गोलू ने उसकी दो बीघा कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से शिकायत की, जिसके बाद डीएम के आदेश पर आरोपियों को नोटिस जारी कर जमीन कब्जामुक्त कराई गई। बावजूद इसके आरोपी पीड़िता को खेत जोतने-बोने नहीं दे रहे। इतना ही नहीं बाबू ने मुन्नी को मृतक दर्शाकर खेत में पानी की टंकी भी लगवा दी। नायब तहसीलदार राहुल मलिक ने बताया कि मुन्नी का मूल पट्टा लगभग तीन दशक पहले निरस्त हो चुका है, इसलिए उसकी बहाली के लिए उन्हें न्यायालय का रुख करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.