प्रधान न्यायाधीश ने डीसी व सीनियर एसपी के साथ की मासिक समीक्षा बैठक
जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविन्द कुमार पांडेय ने सोमवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन एवं सीनियर एसपी पीयूष पांडेय के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सत्येश चंद्र देवगम भी शामिल थे। इस दौरान कोर्ट और न्यायाधीशों के आवासों में आ रही समस्याओं के बारे में कार्यपालक अभियंता को बताया गया और उसे जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता सरायकेला में पदस्थापित हैं और पूर्वी सिंहभूम का उन्हें प्रभार मिला हुआ है। इसकी वजह से वे यहां समय नहीं दे रहे हैं। इस वजह से उन्हें फटकार भी लगाई गई कि वे जमशेदपुर में बैठ नहीं रहे और काम लटकता जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.