लखनऊ, दिसम्बर 23 -- इटौंजा में प्रधान ने 10 साथियों के साथ बाइक सवार युवक पर धारदार हथियार और लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। युवक का आरोप है कि प्रधान ने एक हफ्ते में दूसरी बार हमला किया है। पीड़ित के मुताबिक वह भी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। इसी रंजिश के कारण उस पर हमला किया गया है। पीड़ित ने इटौंजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दुधरा गांव के निवासी माधव राजपूत सोमवार रात बाइक से इटौंजा से घर जा रहे थे। इस दौरान गांव में मौजूदा प्रधान गोकुल राजपूत व उसके 10 अज्ञात साथियों ने युवक पर डीजल फैक्टरी के पास धारदार हथियार और लाठी डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने मामले की सूचना घर वालों को दी। घरवालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित को सामुद...