कौशाम्बी, मई 15 -- संदीपनघाट थाना क्षेत्र के आलमचंद के पूर्व प्रधान मनोज कुमार की हत्या के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी ने राजनीतिक टशन में सुपारी देकर पूर्व प्रधान की हत्या कराई थी। सुपारी लेने वाला आरोपी प्रतापगढ़ जेल में बंद है। पुलिस ने पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी का चालान कर दिया है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि आलमचंद गांव के पूर्व प्रधान मनोज कुमार को चार मई की सुबह करीब पांच बजे बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। पूर्व प्रधान को चार गोलियां लगी थी। इलाज के दौरान एसआरएन प्रयागराज में पूर्व प्रधान ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने नरवर पट्टी निवासी सुलखान और नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रकरण ...