सोनभद्र, मार्च 11 -- सागोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी ब्लाक के रंदह गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तीन लाभार्थियों की दूसरी किस्त ग्राम प्रधान ने निकाल लिया। बावजूद इसके अब तक आवास अधूरा है। परेशान लाभार्थियों ने खंड विकास अधिकारी बभनी से मामले की शिकायत की है। बभनी के रंदल गांव निवासी आदिवासी परमेश्वर, रामेश्वर और विधवा रुकमन को तीन वर्ष पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुए थे। लाभार्थियों ने पहली किस्त का उपयोग कर मकान को छत के स्तर तक बनवा लिया था। इसके बाद ग्राम प्रधान ने दूसरी किस्त बैंक से निकाल ली और छत डलवाने का वादा किया। तीन साल बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। लाभार्थियों का आरोप है कि प्रधान उनसे मिलने पर हर बार टालमटोल करते रहे हैं। इस मामले में बुधवार को लाभार्थियों ने खंड विकास अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.