बांदा, अप्रैल 29 -- बांदा। प्रधान द्वारा मजदूरी का पैसा न दिए जाने से परेशान युवक ने नशे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के निवादा निवासी 22 वर्षीय करण पुत्र देवराज ने मंगलवार रात घर के बाहर लगे बबूल के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता देवराज ने बताया कि करन नशे का आदी था। वह प्रधान के यहां ढाई महीने से मजदूरी कर रहा था। प्रधान ने उसकी मजदूरी नहीं दी। इसी से वह परेशान हो गया। मंगलवार रात वह नशे में घर आया कुछ देर रुकने के बाद वह चला गया। घर के बाहर लगे बबूल के पेड़ पर शर्ट से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से मां विमला का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.