पीलीभीत, मार्च 23 -- पीलीभीत। थाना गजरौला की ग्राम पंचायत महुआ के प्रधान वीरबल ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमे कहा गया कि 21 मार्च को सुबह करीब 11 बजे दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। यहां पंचायत चल रही थी। जिसमे वह भी पहुंच गया। इस दौरान थाना गजरौला में तैनात उपनिरीक्षक सुनील कुमार एक कांस्टेबल ने वहां पहुंचकर उसके साथ अभद्रता करना शुरू कर दी। उसकी पिटाई भी की गई। इतना ह नहीं दूसरे पक्ष से तहरीर लेकर उसका शांतिभंग की आशंका में चालान भी कर दिया। प्रधान ने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.