प्रधान ने डीएम से लगाई कब्जा हटवाने की गुहार
हरदोई, मई 10 -- अतरौली, संवाददाता। विकास खंड भरावन की गोड़वा खेम ग्राम पंचायत में सरकारी रास्तों और चकमार्गों पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान सुशील कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कब्जा हटवाने की मांग की है। प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत के मजरा आलमखेड़ा में इंद्रपाल के घर से सुआगाड़ा खड़ंजा मार्ग तक बने सरकारी चकमार्ग पर आधा दर्जन लोगों ने कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया है। इसके अलावा गांव के एक अन्य कच्चे मार्ग पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कन्हईलाल के घर से बरम बाबा के घर तक बने खड़ंजा मार्ग पर बाबूराम और राजकिशोर ने कब्जा कर रास्ता संकरा कर दिया है। वहीं ओमप्रकाश मिश्रा के खेत से सुआगाड़ा-तिगांव संपर्क मार्ग पर लोगों ने दीवार बनाकर टीनशेड डाल रखा है। साथ ही वाहन खड़े क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.