मथुरा, अप्रैल 1 -- कोसीकलां। क्षेत्रीय ग्राम पंचायत फालैन में सोमवार को ग्राम प्रधान कैलाश चौधरी सुपानिया ने फीता काटकर आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष में पंचायत के सभी गांवों में पेयजल, सड़क, बिजली सहित आवश्यक विकास कार्य कराए हैं। शेष कार्य भी जल्द पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि फालैन, सुपाना, बल्लगढ़ी और राजागढ़ी सहित सात गांवों में समान रूप से विकास कराया है। इसमें मनरेगा एवं राज्य वित्त से फालैन में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया है। इसके बनने से बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण और स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी योजना में छह वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ ही उन्हें राशन भी उपलब्ध कराया जाता है। अब शांत वातावरण में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। इस दौरान प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.