नोएडा, जून 7 -- नोएडा संवाददाता। सेक्टर-62 डाकघर की पत्रों के वितरण का कार्य सेक्टर-19 स्थित प्रधान डाकघर से किया जा रहा है। नई व्यवस्था शनिवार से लागू कर दी गई। पहले दिन सेक्टर-62 डाकघर के 2300 पत्रों का वितरण किया गया। प्रधान डाकघर के हेड पोस्टमास्टर मनोज कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत सेक्टर-55 से सेक्टर-68 तक के क्षेत्रों के साथ छजारसी समेत आसपास के गांवों की डाक भी अब प्रधान डाकघर से वितरित की जाएगी। डाक वितरण प्रक्रिया को केंद्रीकृत किए जाने से निगरानी बेहतर होगी और डाक को लोगों तक जल्द पहुंचाया जा सकेगा। नई व्यवस्था से डाक वितरण में लगभग एक दिन की बचत होगी और सेवा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। मनोज कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था स्थायी रूप से लागू की गई और भविष्य में भी यहीं से संचालन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...