प्रधान डाकघर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस
धनबाद, अक्टूबर 2 -- धनबाद। धनबाद प्रधान डाकघर परिसर में गुरुवार को ऑल इंडिया पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व यदुराम और जेपी झा ने किया। इसमें डाक एवं आरएमएस विभाग के पेंशनर्स के साथ दूरसंचार विभाग के पेंशनर्स भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है, कोई इनाम नहीं। पेंशनर्स के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए एकजुटता जरूरी है। मौके पर बृजबंशी सिंह, रामनरेश प्रसाद, जगदेव यादव, बसंत प्रसाद महतो, फणींद्रनाथ रजक, नीलकंठ कुम्हार, लखन पासवान, बीएन चौधरी, आरके मंडल, शालिक राम, पवन शर्मा और अवध सिंह समेत कई पेंशनर्स उपस्थित थे। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.