बांका, जनवरी 11 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: जिले के प्रधान डाकघर में बीते दो दिनों से रेवेन्यू टिकट उपलब्ध नहीं होने के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेवेन्यू टिकट के अभाव में कई महत्वपूर्ण कानूनी और वित्तीय कार्य बाधित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि डाकघर से निराश लौट रहे लोग मजबूरी में बाजार का रुख कर रहे हैं, जहां रेवेन्यू टिकट दोगुने दाम पर बेचे जा रहे हैं। सामान्यतः रेवेन्यू टिकट का उपयोग शपथ पत्र, अनुबंध, बैंकिंग दस्तावेज, बीमा, न्यायालयी कागजात एवं अन्य कानूनी या वित्तीय दस्तावेजों पर शुल्क प्रमाणित करने के लिए किया जाता है। ऐसे में इसकी अनुपलब्धता सीधे तौर पर लोगों के जरूरी कामों को प्रभावित कर रही है। उधर अधिवक्ताओं का कहना है कि कोर्ट में दाखिल होने वाले कई दस्तावेजों पर रेवेन्यू टिकट अनिवार्य होता है, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.