कटिहार, जनवरी 1 -- कटिहार , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रधान डाकघर परिसर में बुधवार को भारतीय पेंशनर्स मंच की ओर से सादगीपूर्ण लेकिन आत्मीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच के दो वरिष्ठ साथियों शम्भू नाथ पंडित एवं नारायण रजक का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित सदस्यों ने केक काटकर दोनों को दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मंच का विस्तार भी देखने को मिला। चार नए सदस्य उमा शंकर राम, अखिलेश श्रीवास्तव, डी के प्रामाणिक एवं दिनेश कुमार मंडल भारतीय पेंशनर्स मंच से जुड़े। मंच के सदस्यों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं पेंशनर्स के अधिकारों को लेकर चल रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व डाकपाल अनिल कुमार ने की। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स मंच सेव...