फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। शहर के प्रधान डाकघर में बुधवार सुबह एक धमकी भरी ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। ई-मेल में डाक परिसर, पासपोर्ट कार्यालय और वॉशरुम में साइनाइड गैस से भरे 19 बम रखे होने का दावा करते हुए दोपहर 2:10 बजे धमाका होने की बात कही गई। डाक अधीक्षक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर राधानगर थाना पुलिस सहित सीओ थरियांव मौके पर पहुंचे। पूरे परिसर की तलाशी ली गई। एसपी ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। हालांकि किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने एहतियातन पूरे परिसर को खाली कराया। सुरक्षा के मद्देनजर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि ई-मेल में किसी एक डाकघर का जिक्र नहीं है। जानकारी पर मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.