प्रयागराज, अप्रैल 15 -- सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर के सौंदर्यीकरण का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। भवन के निचले तल के स्ट्रक्चर को तोड़ा जा रहा है। इसके चलते व्यवस्थाओं में अस्थायी बदलाव किया गया है। बुधवार को प्रथम तल पर केवल डाक बुकिंग का कार्य संचालित किया गया, जबकि बैंकिंग सेवाएं द्वितीय तल से जारी रहीं। प्रवर डाक अधीक्षक सुशील कुमार तिवारी के अनुसार, सौंदर्यीकरण का कार्य लगभग दो महीने तक चलेगा। इस दौरान बैंकिंग सेवाएं द्वितीय तल पर ही संचालित होती रहेंगी। कार्य पूरा होने के बाद ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.