बोकारो, मार्च 12 -- गुरूवार को सेक्टर 2 स्थित प्रधान डाकघर में डिलीवरी सेंटर की ओर से महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अर्पिता मंडल, राखी मरांडी व पल्लवी कुमारी को डिलीवरी सेंटर सुपरवाइजर सूरज प्रसाद सिंह ने गुलदस्ता देकर सम्मान दिया व केक काटकर बधाईयां दी। कहा कि आज समाज के हर वर्ग में महिलाएं श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। डाकघर भी इससे अछूता नहीं है। मौके पर डाककर्मी श्यामल सिंह, दशरथ सिंह, प्रदीप कुमार, बृजेश सिंह, गणेश, शशि दास, राजेश मोदी, हेंब्रम व अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.