फतेहपुर, नवम्बर 13 -- फतेहपुर। अपने नाते रिश्तेदारों को कार्ड भेजना हो या फिर जरुरी कागजात पोस्ट करने वालों के लिए यह अच्छी खबर है। अब प्रधान डाकघर में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक डाक बुकिंग करा सकते हैं। अभी तक यह समय सुबह 10 बजे से चार बजे तक का ही समय निर्धारित था। मुख्य डाकघर के अलावा खागा, बिंदकी एवं हथागाम उप डाकघर में भी यही व्यवस्था लागू की गई है। प्रधान डाकघर के अधीक्षक डाक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान डाकघर में बुकिंग सेवाएं अब आठ से शुरू हो जाएंगी। यहां के अलावा उप डाकघर खागा एवं उप डाकघर बिंदकी एवं उप डाकघर हथगाम में भी सुबह से आठ से बजे से अपरान्ह चार बजे तक कर्मचारी डाक बुकिंग करेंगे। उन्होंने बताया कि यह परिवर्तन उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए किया गया है। नागरिकों को सुविधा प्रदान करना और प्रतीक्षा समय में कमी और डाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.