जामताड़ा, दिसम्बर 14 -- प्रधान जिला जज ने वृद्धों के बीच किया कंबल वितरण जामताड़ा, प्रतिनिधि : मिहिजाम स्थित मदर टेरेसा चैरिटेबल संस्था में रह रहे वृद्धजनों के बीच रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण के द्वारा कंबल का वितरण किया गया। इस संस्था में टीवी के मरीज, कस्ट मैरिज एवं मंदबुद्धि व्यक्ति निवासरत हैं। वहीं कंबल वितरण के दौरान प्रधान जिला जज राधा कृष्ण ने कहा कि ठंड से बचाव सभी के लिए आवश्यक है। अत्यधिक ठंड से लोग बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने वृद्धजनों को ठंड से बचाव से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार ने कहा कि आने वाले समय में इस संस्था में रह रहे लोगों के बीच कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.