सराईकेला, मई 2 -- सरायकेला । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डीएलएसए रामाशंकर सिंह के नेतृत्व में सरायकेला मंडल कारा का निरीक्षण किया गया। इस दल में सीजेएम लूसी सोसेन टिग्गा, सचिव तौसीफ मेराज और एसडीजेएम आशीष अग्रवाल शामिल थे।निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल की व्यवस्थाओं और मानवीय मानकों की समीक्षा करना था। टीम ने कैदी वार्ड, जेल अस्पताल, महिला वार्ड और कानूनी सहायता क्लिनिक का जायजा लिया। इस दौरान प्रधान जिला जज ने कैदियों, विशेषकर महिलाओं से सीधे बातचीत कर उनकी शिकायतों और समस्याओं को सुना। उन्होंने जेल प्रशासन को विधिक मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।निरीक्षण में भोजन की गुणवत्ता और चिकित्सा सामग्री की उपलब्धता का मूल्यांकन भी किया गया। अध्यक्ष ने कुछ कमियों पर चिंता व्यक्त की और जेल प्रशासन को परिसर में भोजन की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.