मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जातिगत आधार पर भेदभाव के संबंध में बंदियों से जानकारी लेने के लिए प्रधान जिला जज श्वेता कुमारी सिंह मंगलवार को जेल पहुंची। उन्होंने जेल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों से जातिगत आधार पर भेदभाव व दुर्व्यहार के संबंध में पूछताछ की। किसी बंदी ने इस तरह की शिकायत नहीं की। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सचिन कुमार मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव राधेश्याम, प्रिंस भारती व मुंसिफ पश्चिमी भी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ थे। महिला वार्ड के बंदियों से उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जेल अधीक्षक को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। उन्होंने बंदियों के अधिकारों से संबंधित सभी प्रावधानों को लागू करने का भी निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.