लखीसराय, अप्रैल 11 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने मंडल कारा लखीसराय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के सचिव विधानंद सागर भी उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य कारा में बंदियों को मिल रही सुविधाओं की स्थिति का आकलन करना तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने महिला वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया और वहां रह रहे बंदियों से सीधे संवाद कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बंदियों ने उपलब्ध सुविधाओं को संतोषजनक बताया। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बंदियों को प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी भी दी गई। न्यायाधीश ने इस सेवा का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए बंदियों को जागरू...