सीवान, मार्च 27 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय मंडलकारा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान महिला खंड में महिला बंदियों से बातचीत कर इनकी समस्याएं सुनीं व कारा अस्पताल में भर्ती बंदियों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान न्यायाधीश ने तरुण वार्ड, पुरुष वार्ड व वृद्ध वार्ड का भी निरीक्षण कर बंदियों से भी पूछताछ की। इसके बाद परिसर के अंदर पाकशाला, लीगल एड क्लीनिक, अस्पताल, विभिन्न वार्डों व कार्यालय का भी जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में कारा की साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही मंडलकारा को सुधार गृह के रूप में विकसित करने के लिए कारा प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दिन सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा कारा परिसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.