बहराइच, अप्रैल 24 -- तेजवापुर, संवाददाता। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंचायत विकास मंच एवं प्रधान संघ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को गोलवाघाट स्थित मां कमलादेवी पब्लिक स्कूल सुंदर नगर में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं प्रधानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पंचायत विकास मंच के संयोजक सूरज शुक्ला, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भगवानदीन मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पंचायत विकास मंच के संयोजक सूरज शुक्ला एवं प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भगवानदीन मिश्रा ने कहा कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में या तो प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया जाए अथवा समय से पंचायत चुनाव कराए जाएं, ताकि विकास कार्य प्रभावित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.