रामपुर, अप्रैल 15 -- समोदिया। मुकरमपुर के ग्राम प्रधान को जान से मारने का आडियो वायरल हुआ। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्राम प्रधान शाहनवाज का आरोप है कि गांव निवासी इरशाद अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहता है। उसका साथी मुस्तकीम निवासी ग्राम खेमपुर थाना अजीमनगर भी इस साजिश में शामिल है। इन दोनों ने उन्हें शारीरिक नुकसान पहुँचाने और जान से मारने की धमकी दी है। इस धमकी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है वायरल ऑडियो की जांच की जा रही है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- शिकायतकर्ता को पीटने के मामले में प्रधान सहित पांचर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.