मथुरा, दिसम्बर 10 -- यूपी पुलिस लगातार हाफ एनकाउंटर और फुल एनकाउंटर कर रही है। शायद ही कोई ऐसा दिन जाता है जब यूपी में एनकाउंटर न होता हो। इन एनकाउंटरों पर विपक्षी दल खासकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार सवाल उठाते रहे हैं। इन्हें फर्जी कहते रहे हैं। अब ऐसा ही एक मामला मथुरा में सामने आया है। पूरा एनकाउंटर ही एक तरह से फर्जी निकल गया है। ऐसे में अपनी पीठ थपथपा रहे एनकाउंटर करने वाले थाना प्रभारी, एसओजी प्रभारी समेत 15 पुलिस वालों के खिलाफ सीजेएम की अदालत ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मामला फरह थाना क्षेत्र के ग्राम कोह के ग्राम प्रधान से जुड़ा है। दरअसल, सादाबाद कोतवाली प्रभारी व हाथरस एसओजी ने 24 फरवरी 2025 की तड़के 4:43 बजे थाना फरह क्षेत्र के ग्राम कोह में ग्राम प्रधान हरेन्द्र के घर पर दबिश दी थी। पुलिस ग्राम प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.