प्रधान के हाथ से छिनी गोशाला, अब एफपीओ करेगा संचालन
सुल्तानपुर, मई 13 -- भदैया, संवाददाता। शिवगढ़ स्थित निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल (गोशाला) का संचालन अब ग्राम प्रधान की बजाय एफपीओ संस्था करेगी। करीब 150 मवेशियों की क्षमता वाली इस गोशाला में वर्तमान समय में लगभग 250 गोवंश संरक्षित हैं। अब तक इसका संचालन प्रधान सूरज साहू की देखरेख में हो रहा था। लेकिन अव्यवस्थाओं और मवेशियों की मौत की शिकायतों के बाद गोशाला संचालन की जिम्मेदारी मानव कल्याण कृषि प्रोडक्शन कंपनी लिमिटेड एफपीओ को दे दी है। बताया जाता है कि वर्ष 2022 में निर्मित इस गोशाला में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। केयरटेकर और कर्मचारियों के लिए शौचालय तक नहीं है। पीने के पानी के लिए हैंडपंप तक नहीं लगाया गया है। बस एक समरसेबल के सहारे मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था की जाती है। जबकि कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए बाहर से पानी लाना पड़ता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.