प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- गड़वारा, (प्रतापगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम प्रधान के साथ मां संडवा चंडिका देवी धाम जा रहे युवक को बाइक सवार हमलावरों ने दौड़ा लिया। बाइक गिरने पर पहुंचे हमलावर गोली मारकर भाग निकले। पड़ोसी गांव के प्रधान से भी मारपीट की। सूचना पर एसपी दीपक भूकर फोर्स और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बस्ती के मूल निवासी कृष्णकांत शुक्ला अंतू थाना क्षेत्र के डुहिया महमदापुर में अपने ननिहाल में नेवासे पर रहते हैं। उनके दो बेटों में बड़ा 32 वर्षीय पंकज शुक्ला शनिवार शाम पड़ोसी गांव के प्रधान पवन यादव के साथ बाइक से चंडिका देवी धाम दर्शन के लिए जा रहा था। पवन बाइक चला रहा था और पंकज पीछे बैठा था। गांव के पास ही कुसहा-मवैया रोड पर रैवी रजानीपुर मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों ने इनका पीछा किया। पवन ने तेजी से भागने का प्रय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.