आजमगढ़, जून 24 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड अतरौलिया के खंड विकास अधिकारी ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रधान के भतीजे के खिलाफ सोमवार की शाम को तहरीर दी है। अतरौलिया थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खंड विकास अधिकारी अतरौलिया आलोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम पंचायत प्रतापपुर छतौरा के प्रधान मुन्ना सिंह के भतीजे सतीश सिंह 22 जून को सुबह साढ़े दस बजे उनके मोबाइल पर फोन कर मनरेगा का भुगतान करने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने बताया कि अभी वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 का ही भुगतान हो रहा है। यह भी पढ़ें- विकास कार्यों में बाधा व धमकी का आरोप, एमएलसी प्रतिनिधि ने कराई प्राथमिकी इससे नाराज होकर सतीश सिंह उनके कार्यालय में आकर भुगतान करने का दबाव बनाने लगे। इतना ही ...