इटावा औरैया, फरवरी 8 -- इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव कुइता सरैया में रविवार सुबह प्रधान के भतीजे का शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। 28 वर्षीय ओमबाबू उर्फ नीलू पुत्र रामौतार के गोली लगने के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल के पास ही एक तमंचा और कारतूस भी पड़े मिले। सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने ओमबाबू का शव पड़ा देखा। यह खबर गांव में तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास से साक्ष्य जुटाने के साथ ही तमंचा और कारतूस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.