प्रधान के बेटे की हत्या में पुलिस को मिले अहम सुराग
झांसी, जुलाई 24 -- झांसी। नबाबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत एक नामचीन रेस्टोरेंट गुरुवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दोस्तों के साथ खाना खाते वक्त हमलावर ने तमंचा सिर में सटाकर गोली मारकर महिला ग्राम प्रधान के बेटे व एलएलबी के छात्र की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम दे काले कपड़े पहने हत्यारा बाइक से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई। वहीं शुक्रवार को हत्याकांड के बाद पुलिस को अहम सुराग लगे हैं। व्यावसायिक कॉम्पलेक्स के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। गुरसरायं के गांव हैवतपुरा निवासी रामदेवी प्रधान हैं। उनका 33 साल का बेटा संजय सिंह झांसी में नंदनपुरा इलाके में एक रिश्तेदार के यहां कर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। कचहरी में एक वकील के पास मुंशी का काम भी करता था। गुरुवार की देर रात वह संजय अपने सीनियर वकील दशरथ सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.