सीतापुर, मार्च 15 -- मिश्रिख। कोतवाली क्षेत्र के ककरहिया मजरा बर्मी गांव में रविवार दोपहर ग्राम प्रधान के 11 वर्षीय पुत्र की मनरेगा अमृत सरोवर तालाब में डूबने से मौत हो गई। 11 वर्षीय बिपिन पुत्र विनोद कुमार रविवार दोपहर बच्चों के साथ चोरी-छिपे तालाब में नहाने गया था। अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। बच्चों ने शोर मचाया, जब तक लोग पहुंचे तब तक डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक बच्चे की मां आरती देवी बर्मी की मौजूदा प्रधान हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया मामले की जानकारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...