फतेहपुर, दिसम्बर 12 -- थरियांव। महिलाओं और दलितों के ऊपर हुए उत्पीड़न को लेकर भी थरियांव पुलिस गंभीर नहीं है। प्रधान के प्रभाव में आकर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। महिला ने एसपी से मामले की शिकायत की तब जाकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने आरोप लगाया कि पांच दिसंबर की शाम करीब चार बजे ग्राम प्रधान विनोद यादव अपने लोगों संग घर के सामने रास्ता बनवा रहा था। इसी दौरान उसने उसके दरवाजे की मिट्टी जबरन निकलवाकर सीढ़ी तोड़ दी और घर से निकलने वाला पानी भी बंद करवा दिया। विरोध करने पर विनोद यादव ने जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। उसने जमीन पर गिराकर छेड़खानी की। बीच-बचाव करने पहुंची मां को भी बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और बेरहमी से पीटा, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। प्रधान ने थाने ...