प्रधान के परिवार पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा
गंगापार, जून 17 -- थाना मेजा के उसकी गांव में दो पक्षों में तनाव की स्थिति है, यदि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो किसी भी समय खूनी संघर्ष हो सकता है। दो दिन पहले किसी बात को लेकर उसकी गांव की प्रधान के जेठ सत्य आकाश भारतीया व उनके परिवार पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था, गाली-गलौज के बाद हमलावरों ने घर पर चढ़ ईट पत्थर चला दिया। इस हमले में सत्य आकाश व उनके परिवारीजनों को चोटें आई थी। अधिवक्ता सत्य आकाश की तहरीर पर गांव के राजू कुमार, सुभाष कुमार, देवेश कुमार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.