बलिया, जनवरी 31 -- सिकंदरपुर। तहसील क्षेत्र के ईसारपीठापट्टी पंचायत के वर्तमान प्रधान एवं प्रधान संघ के अध्यक्ष शिव शंकर यादव के शुक्रवार के रात नोएडा में आकस्मिक निधन हो गया। गांव में इसकी खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत प्रधान सरल स्वभाव के धनी और गांव के सार्वजनिक कार्य को आगे बढ़कर कराने के लिए सदैव प्रयासरत रहते थे। उनके दो पुत्र-चन्द्रजीत और चन्द्रपाल-तथा पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। हर कोई इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधा रहा है। उनके असामयिक निधन से न केवल ईसारपीठापट्टी गांव ने एक कर्मठ प्रधान खोया दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.