फिरोजाबाद, मार्च 12 -- जसराना में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करने पर एक ग्रामीण ने प्रधान के देवर पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गांव मुस्तफाबाद के रहने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि उनके भाई मनोज कुमार की पत्नी सुमन देवी ग्राम प्रधान हैं। आरोप है कि गांव के सुमनेश ने 15 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। शिकायतें राजस्व विभाग के अधिकारियों के पास भेजी थीं और मामले में जांचें चल रही हैं। जब प्रशासन को इस अवैध कब्जे के बारे में बताया तो सुमनेश और उसके साथी बौखला गए। 5 मार्च को सुमनेश, कर्मवीर, उपदेश, प्रशांत और अन्य ने दलजीत पर हमला किया। गालियां देते हुए सुमनेश ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने सुमनेश को फरिहा रोड, मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.